शनिवार, 26 नवंबर 2011

प्यार के व्यवहार को देखा..


.
.
प्यार
को देखा हमने हमारे पवित्रता के द्वार से
प्यार
को देखा हमने हमारे वासना के मार्ग से
प्यार
के व्यवहार को देखा.. मित्रता के तार से
प्यार
के व्यवहार को देखा.. शब्द रिश्तेदार से
प्यार
के व्यवहार को देखा अस्त्र तलवार से
प्यार
के व्यवहार को देखा पैसे के व्यभिचार से
प्यार
के व्यवहार को देखा रूप सौन्दर्य जाल से
प्यार
के व्यवहार को देखा अपनत्व  संसार से
प्यार
के व्यवहार को देखा स्वार्थ के जंजाल से
प्यार
के व्यवहार को देखा देवत्व के उपहार से
प्यार
के व्यवहार को देखा प्रकृति के प्रकार से
प्यार
के व्यवहार को देखा रंगों के शिष्टाचार से
प्रिय
तुम्हे भी देखा हमने  प्यार के व्यवहार से  
प्यार
के व्यवहार को देखा  सौर्य बलिदान से
प्यार
के व्यवहार को देखा  ईश्वर इन्शान से
प्यार
के व्यवहार को देखा  स्व  आत्मज्ञान से
प्यार
के व्यवहार को देखा माँ-बाप के ध्यान से
प्यार
के व्यवहार को देखा संसार हिन्दुस्थान से
प्यार
के व्यवहार को देखा आग बात्ती मिलान से
प्यार
के व्यवहार को देखा देह आत्म के योग से
यही प्यार हमें मिला देगा कभी सीधे भगवान से 
.

कोई टिप्पणी नहीं: